Gonda News:
गोंडा में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गोंडा बीजेपी कार्यालय का है। वीडियो में दिखाई दे रहा नेता बीजेपी का जिलाध्यक्ष है। इस तरह के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो बीजेपी कार्यालय के गेट का है। इस वीडियो में रात के 9 बजकर 35 मिनट पर कार्यालय का गेट खोलकर एक व्यक्ति गाड़ी अंदर करता है। इसके बाद में जैसे ही अंदर का दरवाजा खोलने के लिए आगे बढ़ता है। तभी एक एक बाहरी व्यक्ति की आवाज पर वह व्यक्ति वापस बाहर की ओर चला जाता है। थोड़ी देर बात करने के बाद गाड़ी से उतरकर एक युवती कार्यालय में प्रवेश करती दिखाई दे रही है। दूसरा वीडियो रात 9 बजकर 39 मिनट का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वीडियो में एक युवती जो बैग लेकर सीढ़ियों के ऊपर आती हुई दिखाई पड़ रही है। उसके पीछे एक व्यक्ति हरे रंग का कुर्ता और भगवे रंग का गमछा डाले हुए आता है। यह व्यक्ति पहले युवती के कंधे पर हाथ रखता है। और फिर उसको बाहों में भर लेता है। कुछ पल लड़की से बातें करता है। फिर सीढ़ियों से लेकर लड़की को ऊपर चला जाता है। यह वीडियो भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम का बताया जा रहा है। हालांकि पत्रिका वायरल वीडियो का दावा नहीं करती है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले- किसी की मदद करना अगर जुर्म है तो हम उसके लिए कुछ कह नहीं सकते
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम ने वायरल वीडियो पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह वीडियो मेरे कार्यालय का है। एक महिला कार्यकत्री है। जो हमारी सक्रिय सदस्य है। उसने फोन किया की अध्यक्ष जी हमारी तबियत गड़बड़ है। हम दो-चार घंटे रेस्ट करना चाहते हैं। यहां पर जब वह जीने से चढ़कर ऊपर आई। तो हमने उसको सहारा दिया। उसने भी हमारा हाथ पकड़ लिया। हमने उसको इसलिए सहारा दिया कि कही वह गिर ना जाए। और उसे चोट ना लग जाए। जब उनसे कहा गया की फुटेज आपके यहां से वायरल हुआ है। तो उन्होंने स्वीकार किया कहा कि हमारे कर्मचारियों ने वायरल किया है। आगे उन्होंने कहा कि यदि किसी की मदद करना जुर्म है। तो उसके लिए हम कुछ कह नहीं सकते। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिला अब स्वस्थ है। जब उनसे कहा गया कि यह घटना कब की है। तो उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल की है। प्रदेश कार्यालय से बीजेपी जिलाध्यक्ष को जारी हुई कारण बताओं नोटिस
बीजेपी के प्रदेश कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो के माध्यम से आपके आचरण और कृत्य की जानकारी हुई है। इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिनों के भीतर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। संतोष जनक जवाब न मिलने पर पार्टी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।