Gonda News:
गोंडा जिले के मोतीगंज थाना के गांव महेवा गोपाल का रहने वाला आशुतोष बीएसएफ में सैनिक के पद पर कार्यरत था। लेकिन वह करीब 2 साल पहले नौकरी छोड़कर घर आ गया था। बुधवार की रात करीब 11 बजे के आसपास उसने किसी असलहे से खुद को गोली मार ली। जिससे वहां गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते मोतीगंज पुलिस डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी विनीत जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। बताया जाता है कि आशुतोष की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी पत्नी से उसका कुछ विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से पत्नी बीते 2 वर्षों से साथ नहीं रह रही थी। वह पत्नी को लेकर काफी परेशान रहता था। जिस तमंचा से गोली मारकर उसने आत्महत्या की है। वह तमंचा अवैध बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं है।
थानाध्यक्ष बोले- पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही
बीएसएफ जवान गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में मोतीगंज के थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि रात करीब 11 बजे के आसपास की घटना है। जवान ने किस असलहा से गोली मारी है। यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही संबंध में कुछ कहा जा सकता है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।