Gonda News: गोंडा जिले के मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाइक सवार दो लोग एक युवक को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घायल अवस्था में लेकर पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में युवक को ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नीरज गुप्ता ने परीक्षण के बाद युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक उसकी मृत्यु काफी देर पहले हो चुकी थी। युवक के सिर और नाक पर चोट के निशान थे। खून निकल रहा था। डॉक्टर के अनुसार बाइक सवार लोग घायल नहीं बल्कि डेड बॉडी को लेकर आए थे। डॉक्टर ने उनसे जब पूछा कि पोस्टमार्टम के लिए अब बॉडी भेजी जाएगी। तो वह लोग फोन करने के बहाने वार्ड से बाहर निकल आए। काफी देर तक वापस वार्ड में न जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की तब तक वह लोग वहां से फरार हो चुके थे।
पेड़ की डाल गिरने से युवक के घायल होने की बात बाइक से लाने वाले लोगों ने डॉक्टर को बताई
डॉक्टर से बातचीत के दौरान बाइक सवार लोगों ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ऐसे में लोग इस बात की आशंका कर रहे हैं। की क्षेत्र में कहीं पेड़ कटाई का काम चल रहा है। जहां पर युवक मजदूरी करने के लिए काम पर लगा था। उसी दौरान डाल गिरने से उसे गंभीर चोट आई होगी। डॉक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार दो लोग युवक को अस्पताल लाए थे। घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पेड़ र्की टहनी गिर गई है। जिससे चोट लगी है। युवक की मौत की पुष्टि करते हुए जैसे ही बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वह दोनों फोन पर बात करने के बहाने निकल गए। मनकापुर पुलिस को मेमो भेजा गया है। यह भी पढ़ें