UP Rain Weather today Update: यूपी में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। यूपी के कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यूपी का झांसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूर्य देव की तपिश के बीच मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में एक बार फिर बारिश की फुहारें पड़ने ने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 17 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बारिश तथा मेघ गर्जन के साथ ओले गिरने की संभावना है।