scriptटूटेंगे सारे रिकॉर्ड… एमपी में तय तारीख से 6 दिन पहले एंट्री लेगा ‘मानसून’ | Monsoon 2025 will enter MP 6 days before the scheduled date | Patrika News
ग्वालियर

टूटेंगे सारे रिकॉर्ड… एमपी में तय तारीख से 6 दिन पहले एंट्री लेगा ‘मानसून’

Monsoon 2025: इस बार केरल में मानसून ने समय से पहले एंट्री ली है। मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।

ग्वालियरMay 28, 2025 / 05:47 pm

Astha Awasthi

Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)

Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)

MP Weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। एक ओमर भोपाल, इंदौर, देवास जैसे कई जिलों में तेज आंधी बारिश का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नौतपा के दो दिन तापमान में कमी के बाद अब दिन का तापमान 40 डिग्री पार हो गया है। दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ा।
दिन में कई बार हल्के बादल आने से पारा ज्यादा नहीं बढ़ सका। इसके बावजूद भी नौतपा के तीन दिनों में अब तापमान बढऩे लगा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार समय से पूर्व मानसून आने की संभावना बन रही है। इसके चलते जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश भी हो सकती है।

कई जिलों में बारिश अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट में जान बचाने वालों को सरकार देगी ’25 हजार रुपए’

कब आएगा मानसून

इस बार केरल में मानसून ने समय से पहले एंट्री ली है। मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 10 जून तक एमपी में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर यह 16 जून तक प्रदेश में प्रवेश करता है। इस साल एमपी में 106 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है।

Hindi News / Gwalior / टूटेंगे सारे रिकॉर्ड… एमपी में तय तारीख से 6 दिन पहले एंट्री लेगा ‘मानसून’

ट्रेंडिंग वीडियो