पहला मुकाबला आज
पहला मुकाबला मेजबान टीम ग्वालियर चीताज और नई फ्रेंचाइजी चंबल घड़ियाल्स के बीच खेला जाएगा, जिससे रोमांचक शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। यहां देखें MPL 2025 टूर्नामेंट की मुख्य जानकारी
आयोजन तिथि: 12 जून से 24 जून 2025 ब्रॉडकास्ट टाइम: रोजाना दो मैच- पहला दोपहर 3 बजे, दूसरा शाम 7:30 बजे लाइव स्ट्रीमिंग: फैनकोड ऐप, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट और स्टार स्पोर्ट्स-1 पर सीधा प्रसारण
इन टीमों के बीच मुकाबला
चंबल घड़ियाल्स: इस साल एमपीएल में शामिल होने वाली ये नई टीम है। कप्तानी का जिम्मा मध्यप्रदेश रणजी टीम के कप्तान शुभम शर्मा को दिया गया है। उनके अनुभव से टीम को मजबूती मिलेगी। बता दें कि सभी की नजरें इस नई टीम पर रहने वाली है। ग्वालियर चीताज: एमपीएल में टीम का यह दूसरा सीजन है। पिछले साल वेंकटेश अय्यर की कप्तानी में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी। इस बार रजत पाटीदार के नहीं होने पर पार्थ साहनी को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
MPL 2025 में इस बार क्या खास?
नई फ्रेंचाइजी: पुरुष वर्ग में चंबल घड़ियाल्स और बुंदेलखंड बुल्स को पहली बार शामिल किया गया है। महिला लीग की शुरुआत: पहली बार महिला MPL भी आयोजित की जाएगी। महिला MPL 2025, 19 जून से शुरू होगी। इसमें बुंदेलखंड बुल्स, चंबल घड़ियाल्स और भोपाल वूल्व्स की टीमें भाग लेंगी।
50 रुपए में मिल रहा ईस्ट और वेस्ट गैलरी का टिकट
-इस बार आम दर्शकों के लिए ईस्ट और वेस्ट गैलरी के टिकट 50 रुपए में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। -टिकट पर QR कोड स्कैन करके ही मिलेगा प्रवेश मिलेगा।