वहीं दिन का तापमान कई दिनों से 34 से 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। बीते दिन सुबह से ही मौसम बढ़ता रहा। इसके चलते दिन में गर्मी का अहसास बना रहा। वहीं शाम होते ही मौसम में हल्का सा बदलाव आने लगा।
आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आने से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। दो से तीन दिनों तक तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा। उसके बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम 16.3 डिग्री किया गया। ये भी पढ़ें:
एमपी में इस योजना से 5 लाख तक फ्री में इलाज, फोन पर ले सकेंगे अपॉइंटमेंट रात में हल्की ठंडक
रात का तापमान तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। जिसमें तीन दिनों से 16.3 से 16.9 डिग्री तक आ गया है। इसके चलते रात को कम ही गर्मी का अहसास हो रहा है।
ऐसे बदला दिन का तापमान
- सुबह- 5.30- 17.6
- सुबह- 8.30- 22.6
- सुबह- 11.30- 31.4
- दोपहर- 2.30- 33.2
- शाम – 5.30- 32.2