हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा
अमेरिका के हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि माइग्रेन से ग्रस्त महिलाओं में हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। इस अध्ययन के अनुसार, जिन महिलाओं को माइग्रेन (Migraines) की समस्या होती है, उन्हें हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और छाती में दर्द का खतरा काफी बढ़ जाता है। महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नीरा सिंह का कहना है कि महिलाओं में माइग्रेन की समस्या आम है, और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह भी पढ़ें
Thyroid Disorder : थायराइड की समस्या से पहले शरीर देने लगता है ऐसे संकेत
क्या है महिलाओं में माइग्रेन के प्रमुख लक्षण : Migraines Symptoms in Females

- माइग्रेन का मुख्य लक्षण आधे सिर में दर्द होना है।
- सिर में तीव्र चुभन का अनुभव होता है।
- यह समस्या 2 से 72 घंटे तक लगातार बनी रह सकती है।
- भोजन और पेय पदार्थों में अरुचि भी माइग्रेन के लक्षणों में शामिल हो सकते हैं।
- आवाज सुनने पर चिड़चिड़ापन महसूस होना।
- रोशनी के प्रति संवेदनशीलता।
क्या है माइग्रेन की होम रेमेडी : What is the home remedy for migraine
अदरक सेहत के लिए अदरक अत्यंत लाभकारी होता है। इसके उपयोग से आप माइग्रेन की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए 1 चम्मच अदरक का रस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को पी लें। इसके अतिरिक्त, आप अदरक को अपने मुँह में रखकर धीरे-धीरे इसका रस चूस सकते हैं, जिससे माइग्रेन में राहत मिलेगी।
लौंग सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या में लौंग आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इसका उपयोग करने के लिए 1 गिलास दूध लें और उसमें 1 चुटकी लौंग का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से सिरदर्द में आराम मिलता है।
माइग्रेन से बचाव उपाय : Migraine prevention measures
- यदि आप अपनी लाइफस्टाइल का खासा ख्याल रखते हैं तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। ऐसे मे आपको डिब्बाबंद, जंक फूड्स और तेल मसाले वाली चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
- आपको यदि इसकी समस्या है तो आपको रोशनी में जाने से बचना चाहिए।
- आराम करने पर फोकस करें।
- आपको नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप चाहे तो नियमित योग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें