Horoscope 23 March 2025 रविवार, 23 मार्च, 2025
मेष- आप की कार्य योजना का विस्तार सम्भव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ -आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। मित्र मिलन के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे। घर-में शांति बनाये रखें। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।
मिथुन- आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क- आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें।
सिंह- कार्यों में अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
कन्या- आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।
तुला- आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
वृश्चिक- समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें।
धनु- अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।
मकर- दिन की सार्थकता को समझें और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर हैं। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है।
कुंभ- लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग हैं। आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशल बनने की आवश्यकता है।
मीन- आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
ज्यो. पं. चंदनश्यामनारायण व्यास उज्जैन पंचांगकर्ता
भारत•Mar 22, 2025 / 09:32 pm•
abhishek
Hindi News / Videos / Astrology and Spirituality / Horoscope / 23 March 2025 Horoscope : 23 मार्च का राशिफल