scriptAaj Ka Rashifal 1 April: वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को लाभ के अवसर मिलेंगे, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 1 April 2025 Tuesday Daily Horoscope Today 7 zodiac get opportunities to be know in mangalvar rashifal | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 April: वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को लाभ के अवसर मिलेंगे, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 1 April 2025: मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, ये सवाल मन में हैं तो पढ़ें आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025 (Tuesday Daily Horoscope)

भारतApr 01, 2025 / 10:11 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 1 April 2025 Tuesday Daily Horoscope Today

Aaj Ka Rashifal 1 April 2025 Tuesday Daily Horoscope Today: आज का राशिफल मंगलवार 1 अप्रैल 2025

Tuesday Daily Horoscope: वृषभ कर्क समेत 7 राशियों के लिए मंगलवार मंगलमय होने वाला है। 1 अप्रैल को इन राशियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। दैनिक राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (Aaj Ka Rashifal 1 April 2025)

संबंधित खबरें


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 1 अप्रैल के अनुसार अपने आप पर विश्वास रखो, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें । स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।


 आज का राशिफल वृषभ राशि  (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 1 अप्रैल मंगलवार के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।


 आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 1 अप्रैल 2025 के अनुसार मंगलवार के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 30 March To 5 April: तुला, धनु समेत 4 राशियों के लिए शुभता लाया है नवरात्रि, साप्ताहिक राशिफल में पढ़े अपना भाग्य


 आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।


 आज का राशिफल सिंह राशि  (Singh Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल सिंह राशि 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे, घर पर शांति बनाए रखें।


 आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार राशिफल 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को अपने पराए में फर्क समझे। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें, किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलो में बोलना बंद करें।


 आज का राशिफल तुला राशि (Libra Horoscope Today)

मंगलवार राशिफल के अनुसार 1 अप्रैल 2025 के अनुसार तुला राशि वाले आज कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025 के अनुसार सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।


आज का राशिफल धनु राशि (Daily Horoscope Dhanu Rashi)

धनु आज का राशिफल 1 अप्रैल के अनुसार नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।


आज का राशिफल मकर राशि (Daily Horoscope Makar Rashi)

मकर आज का राशिफल के अनुसार मंगलवार 1 अप्रैल का दिन चिंताजनक हो सकता है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Daily Horoscope Kumbh Rashi)

आज का कुंभ राशिफल 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार के दिन दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।


आज का राशिफल मीन राशि  (Daily Horoscope Meen Rashi)

आज का राशिफल मीन राशि 1 अप्रैल के अनुसार मंगलवार को समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं, लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 1 April: वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को लाभ के अवसर मिलेंगे, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो