scriptLeo Horoscope April: सिंह राशि वालों के लिए गुडलक ला रहा अप्रैल, मासिक राशिफल में जानें अपना भविष्य | leo horoscope april Hindi Masik singh rashifal Monthly horoscope prediction coming good luck | Patrika News
राशिफल

Leo Horoscope April: सिंह राशि वालों के लिए गुडलक ला रहा अप्रैल, मासिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

Leo Horoscope April Hindi: अप्रैल सिंह राशि वालों के लिए बेहतरीन है। जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे अगले 30 दिन (Masik singh rashifal)

भारतApr 01, 2025 / 12:27 pm

Pravin Pandey

leo horoscope april Hindi

leo horoscope april Hindi: मासिक सिंह राशिफल अप्रैल 2025

Masik Singh Rashifal : सिंह, नवग्रहों के राजा सूर्य हैं। सिंह राशि वालों का करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य जीवन कैसा है जानने के लिए पढ़ें सिंह मासिक राशिफल अप्रैल 2025


सिंह मासिक राशिफल (Singh Masik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवन (Masik Singh Rashifal): मासिक राशिफल सिंह करियर और आर्थिक जीवन अप्रैल 2025 के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए अप्रैल शुभता लिए हुए है। विशेष रूप से 2,3,5,9,13,14,22,23 अप्रैल और 30 तारीख को आपको लाभ होगा।

संबंधित खबरें


यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष को पूरा होने की उम्मीद लगाए हुए थे तो यह कामना इस माह की शुरुआत में पूरी हो जाएगी। कला क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। हालांकि अप्रैल की शुरुआत थोड़ी भाग-दौड़ लिए रहने वाली है।
ये भी पढ़ेंः

Mesh Rashi April 2025: मेष राशि के छात्रों को मिल सकती है खुशखबरी, मेष मासिक राशिफल में जानिए अपना भविष्य


सिंह मासिक राशिफल के अनुसार अप्रैल में आपके द्वारा किए गए सारे प्रयास सफल होंगे और धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। साझेदारी में काम करने वाले लोगों के लिए अगले 30 दिन अनुकूल हैं। उन्हें कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा, लेकिन किसी भी योजना को लेकर आगे बढ़ते समय धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें।

भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से मनचाहा लाभ मिलेगा। माह के मध्य में ऐशो-आराम की वस्तुओं पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। लेकिन 6,7,10,16,17,25 और 26 अप्रैल को आपको सतर्क रहना होगा। ससुराल पक्ष के लोगों को आर्थिक हानि हो सकती है।

सिंह राशिफल लव और फैमिली लाइफ (Leo Horoscope Love Life)

सिंह राशिफल लव और फैमिली लाइफ के अनुसार अप्रैल की शुरुआत में संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहन की सहायता करने की कोशिश करेंगे।

इस दौरान परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। अप्रैल के आखिर में पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन चिंतित रह सकता है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
जीवन साथी के साथ छुट्टी बिताने का प्रयास करेंगे। प्रेम-प्रसंग में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

स्वास्थ्य राशिफलः माता-पिता के स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा। शरीर में रक्त विकार हो सकता है।


लकी नंबरः 5
लकी कलरः सनहरा
आराध्यः भगवान विष्णु

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Leo Horoscope April: सिंह राशि वालों के लिए गुडलक ला रहा अप्रैल, मासिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो