scriptTarot Horoscope : सर्वार्थसिद्धि योग में होगा बड़ा लाभ, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत | Tarot Horoscope tarot card reading 21 July 2025 Lord Shiva Blessing to Bring Wealth Job Gains for 7 Zodiac Signs | Patrika News
राशिफल

Tarot Horoscope : सर्वार्थसिद्धि योग में होगा बड़ा लाभ, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aak Ka Tarot Rashifal, 21 July 2025 : महादेव की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वालों को धन-लाभ, संपत्ति लाभ, कार्यक्षेत्र में अवसर, सरकारी नौकरी और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से मीन तक का राशिफल।

भारतJul 20, 2025 / 05:50 pm

Manoj Kumar

Tarot Horoscope 21 July 2025

Tarot Horoscope 21 July 2025

Tarot Horoscope, 21 July 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार जुलाई 21, 2025 सोमवार सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। महादेव की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वालों को धन-लाभ , संपत्ति लाभ , कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर , सरकारी नौकरी और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Mesh)

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि जीवनसाथी संतान को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो मित्रों के माध्यम से जरूरी जानकारी मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Vrishabh)

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई संपत्ति खरीदने की दिशा किया गया प्रयास सफल होगा। कुछ लोग आपकी छवि धूमिल कर सकते हैं, सतर्क रहें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Mithun)

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। प्रफेशनल लाइफ में आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे अच्छा लाभ भी होगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Kark)

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को लिए समय अनुकूल है।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Singh)

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Singh)

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप अच्छे से मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आपकी मदद भी होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा और धार्मिक आस्था बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और वे आपके कार्यों में मदद के लिए तैयार भी रहेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। प्रफेशनल मामले में आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। आपके आक्रमक व्यवहार से पारिवारिक सदस्यों से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। अचनाक से आना वाला धन आपको खुशी देगा और परिवार के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। माता-पिता से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है, रिश्तों का ध्यान रखें और मर्यादा बनाए रखें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करेंगे तो लाभ होगा। मित्रों का दायरा बढ़ेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि घर और कार्यक्षेत्र में सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अच्छे अवसर खो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अटका धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। व्यापारियों को पूंजी निवेश के बाद अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Horoscope : सर्वार्थसिद्धि योग में होगा बड़ा लाभ, इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो