सरकार ईवी (MP Electric Vehicle Policy) पर छूट दे रही है। दो पहिया वाहन का अब लाइफ टाइम टैक्स नहीं लिया जाएगा तो 20 लाख रुपए तक की कारों में शत-प्रतिशत टैक्स की छूट रहेगी। सामान्य वाहनों का टैक्स आठ प्रतिशत लिया जाता है। दो पहिया और चार पहिया ईवी का टैक्स चार प्रतिशत था। प्रदेश में 2.41 करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें ईवी की तादाद 2 लाख 63 हजार से अधिक है। सबसे ज्यादा ईवी इंदौर में 50 हजार 318 हैं। इंदौर में ऑन रोड 25 लाख वाहन हैं। ईवी में टू-व्हीलर, फोर व्हीलर और रिक्शा की बिक्री ज्यादा होती है।
ये भी पढें – बुक होने लगे वाहन, इलेक्ट्रिक वीकल की डिमांड ज्यादा
छूट से कारों में भी ईवी आएगी पसंद
परिवहन विभाग के अनुसार, 20 लाख रुपए तक की इलेक्ट्रिक कारों पर शत-प्रतिशत टैक्स में छूट मिलेगी। पहले 4 प्रतिशत टैक्स भरना पड़ता था। अब 40 हजार से लेकर 80 हजार रुपए तक की बचत होगी। इससे बड़ी संख्या में लोग ईवी का रुख करेंगे।ईवी रजिस्ट्रेशन
- इंदौर : 50318
- भोपाल : 33642
- ग्वालियर : 28794
- जबलपुर : 23832
- उज्जैन : 14994