20 मिनट के करीब दोनों नेताओं के बीच चली चर्चा
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बंद कमरे में करीब 20 मिनट चर्चा चली। इस दौरान विधायक मधु वर्मा, मनोज पटेल और भाजपा के कई नेता कमरे के पास बैठकर मिलने का इंतजार करते रहे। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी कृषि मंत्री से मिलने का इंतजार करती रहीं।
बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री नहीं किसान हूं। मेरे हर रोम में किसान और हर सांस में खेती है। आगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र के लोग, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज के लोग राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी साथ है। हमने अभी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था ताकि लैब में होने वाले प्रयोग किसानों के बीच पहुंच सके। हम वैज्ञानिक अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में लेकर गए। आज हम सोयाबीन की फसल पर चर्चा करने वाले हैं। सोयाबीन की उत्पादकता बढ़ नहीं रही है, जिसे लेकर चर्चा करेंगे। अच्छी किस्म का सोयाबीन पैदा कर पाए ताकि देश को तेल आयात ना करना पड़े।