अल्प अवधि कृषि ऋणों की वसूली में देरी करने वाले मैनेजर्स पर सख्त कार्रवाई होगी। उनका वेतन रोका जाएगा। बीते दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वसूली करने वाले बैँक मैनेजर काम नहीं कर रहे हैं, तो उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने एनपीए खातों पर चिंता जताई। परपरागत कृषि को हाई वैल्यू क्रॉप में शिट करने की बात पर जोर दिया।
कलेक्ट्रेट सभागर में हुई बैठक
जबलपुर संभाग को लेकर रबी वर्ष 2024-25 अैर खरीफ 2025 के कार्यक्रमों के सबंध में कलेक्ट्रेट सभागर में बैठक हुई। इसमें फसलों के साथ परंपरागत और उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसान और शासन की योजना को लेकर चर्चा हुई। उनका कहना था कि ऋण दिया जाता है, तो उसकी वसूली भी होनी चाहिए। ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को नए तरीके से लेनी होगी ‘छुट्टी’, नहीं तो कटेगी ‘सैलरी’