Road Accident: घायलों में तीन की हालत गंभीर
मेडिकल आफिसर डा संजय वानखेड़े ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले मी जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर
हादसे की जांच कर रही है। टीआई सन्नी दुबे ने बताया कि इस वाहन पर कमलचंद्र भी सवार थे। उन्होंने भी घायलों की अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद वे रवाना हो गए।
घायलों में यह शामिल
Road Accident: घायलों में कोमिन गेड़ाम, देवेंद्र गेड़ाम, टिकेंद्र पटेल, नीलकमल साहू, महेश्वरी निर्मलकर, देवेश सार्वा, लोमस साहू, संजू ठाकुर, शुभम व वेदकुमार हैं। इनमें वेदकुमार, शुभम व देवेश को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा फारचुनर पर बैठा एक अन्य भी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस की मदद से यातायात बहाल किया गया।