scriptCG Monsoon 2025: 10 जून तक बस्तर पहुंच सकता है मानसून, होगी भारी बारिश, IMD की भविष्यवाणी… | CG Monsoon 2025: Monsoon will arrive in Bastar by June 10 | Patrika News
जगदलपुर

CG Monsoon 2025: 10 जून तक बस्तर पहुंच सकता है मानसून, होगी भारी बारिश, IMD की भविष्यवाणी…

CG Monsoon 2025: 10 जून से पहले बस्तर में मानसून की आमद हो सकती है। इस बीच बारिश की गतिविधि बस्तर में जारी है। बुधवार को भी दिनभर शहर में बादल छाए रहे और शाम को बारिश हुई।

जगदलपुरMay 22, 2025 / 02:22 pm

Laxmi Vishwakarma

10 जून तक बस्तर पहुंच सकता है मानसून (Photo-Patrika)

10 जून तक बस्तर पहुंच सकता है मानसून (Photo-Patrika)

CG Monsoon 2025: दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल की तरफ बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि मानसून चार दिनों में केरल पहुंच सकता है। मालूम हो कि बस्तर तक मानसून केरल के रास्ते ही पहुंचता है। इस साल बस्तर तक मानसून समय से पहले पहुंच सकता है।

CG Monsoon 2025: शहर में छाए रहे बादल

10 जून से पहले बस्तर में मानसून की आमद हो सकती है। इस बीच बारिश की गतिविधि बस्तर में जारी है। बुधवार को भी दिनभर शहर में बादल छाए रहे और शाम को बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आगे भी बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्व-मध्य अरब सागर, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट से सुदूर स्थित है।
यह भी पढ़ें

CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में 5 जून तक पहुंच सकता है मानसून, 3 दिन आंधी-बारिश के आसार

जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान

CG Monsoon 2025: इसके प्रभाव से अगले 12 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में अगले 36 घंटे में बनने की संभावना है। ऐसी स्थिति में बारिश की संभवना और प्रबल होगी। बादल और बारिश के बीच बुधवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Hindi News / Jagdalpur / CG Monsoon 2025: 10 जून तक बस्तर पहुंच सकता है मानसून, होगी भारी बारिश, IMD की भविष्यवाणी…

ट्रेंडिंग वीडियो