Kanwar Yatra 2025: भोलेनाथ के रंग में रंगे कांवड़िए, जयपुर में कांवड़ यात्राओं की धूम, देखें तस्वीरें
Kanwar Yatra 2025: सावन में गलताजी के जल भरकर कांवड़िए गाजे-बाजे के साथ भोले बाबा के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्री भगवान शिव के चरणों में जल चढ़ाएंगे।
सावन का महीना शुरू होते ही राजधानी जयपुर में कांवड़ यात्राओं की धूम मची है। सावन के महीने में जयपुर के गलता तीर्थ से शहर के विभिन्न मंदिरों के लिए सैकड़ों कांवड़ यात्राएं निकाली जा रही हैं।
2/6
जयपुर का गलताजी भगवान शिव की भक्ति में डूबा हुआ है। यहां निकल रही कावड़ यात्रा में शिवभक्त 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ गलताजी के पवित्र जल को लेकर शिव मंदिरों की ओर बढ़ रहे हैं।
3/6
भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बनती है। गलताजी का प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक माहौल इस यात्रा को और खास बनाता है। यह यात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि एकता और समर्पण का भी अनूठा उदाहरण है।
4/6
सावन में कांवड़ यात्राओं को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
5/6
छोटी काशी में कांवड़ यात्री भोलेनाथ के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान कांवड़िए भोलेनाथ का वेश धारण कर शामिल हो रहे हैं।
6/6
सावन में गलताजी के जल भरकर कांवड़िए गाजे-बाजे के साथ भोले बाबा के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्री भगवान शिव के चरणों में जल चढ़ाएंगे।