scriptRajasthan: मजाक-मजाक में भाभी ने ननद का बनाया गंदा वीडियो, थाने तक पहुंचा मामला | Bhabhi made an obscene video of her sister-in-law and made it viral in Jodhpur | Patrika News
जोधपुर

Rajasthan: मजाक-मजाक में भाभी ने ननद का बनाया गंदा वीडियो, थाने तक पहुंचा मामला

आरोप है कि कुछ समय पहले भाभी ने अपनी रिश्ते में ननद का मजाक में अश्लील वीडियो बनाया था। फिर उसे अनजान आइडी से सार्वजनिक कर दिया गया।

जोधपुरJun 05, 2025 / 05:17 pm

Rakesh Mishra

obscene video

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर के एक थाना क्षेत्र में एक महिला ने रिश्ते में ननद का मजाक में गंदा वीडियो बनाया और सार्वजनिक कर दिया। ननद के पति को पता लगा तो उसने पत्नी को अवगत कराया। थानाधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी रिश्ते में भाभी के खिलाफ पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने संबंधी एफआइआर दर्ज कराई है।

संबंधित खबरें

आरोप है कि कुछ समय पहले भाभी ने अपनी रिश्ते में ननद का मजाक में अश्लील वीडियो बनाया था। फिर उसे अनजान आइडी से सार्वजनिक कर दिया गया। उसने अपनी पत्नी से वीडियो के बारे में पूछा तो उसने रिश्ते में भाभी द्वारा मजाक में अश्लील वीडियो बनाने की जानकारी दी।
गौरतलब है कि बीते दिनों जोधपुर शहर में एक स्थान पर गाय को रोटी खिला रही बालिका से एक व्यक्ति ने अश्लील इशारे किए। आस-पास के लोगों ने यह हरकत देखी तो उस व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की पुत्री से अश्लीलता करने के बारे में यासीन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।

Hindi News / Jodhpur / Rajasthan: मजाक-मजाक में भाभी ने ननद का बनाया गंदा वीडियो, थाने तक पहुंचा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो