केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव की शोकसभा में गुरुवार को देश के कई राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के लोग शामिल हुए। जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर से जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं आमजन पहुंचे।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक सतीश पूनिया सहित शहर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
इसके साथ ही मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और चूरू सांसद राहुल कस्वां, खिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज, पूर्व मंत्री यूनुस खान भी पहुंचे। उधर, केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव शाम को मंडोर एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यह वीडियो भी देखें गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अश्विनी वैष्णव के पिता के अंतिम संस्कार में कागा श्मशान घाट पर सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ भी पहुंचे थे।
Hindi News / Jodhpur / केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता की शोकसभा में पहुंचे कई नेता, श्रद्धासुमन अर्पित किए