Rape Case: महिला और आरोपी दोनों शादी-शुदा
हिंदू संगठनों ने इलाके में बाहर से आए लोगों की शिनाख्ती को लेकर पुलिस और प्रशासन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला और आरोपी दोनों शादी-शुदा हैं। महिला मूलत: बालोद जिले की रहने वाली है। इलाके में शादी होकर आई है। उसकी तीन साल की एक बच्ची भी है।
महिला भागकर हिंदू संगठनों से मांगी थी मदद
Rape Case: एक साल से पति से अलग रह रही है। इस बीच उसका संपर्क भानुप्रतापुपर में ही रुख्सार क्रेन के संचालक असलम खान से हो गया। नगर में उसका एक कैफे भी है। उसने महिला को यहीं काम पर रखा। पीड़िता के मुताबिक असलम ने उसे नहीं बताया था कि वह शादी-शुदा है। दोनों के बीच संबंध बने।
इससे वह दो बार गर्भवती हो गई। असलम ने दोनों बार
गर्भपात करवा दिया। तीसरी बार भी जब वह गर्भपात का दबाव बनाने लगा, तो पीड़िता को संदेह हुआ। जानकारी जुटाने पर पता चला कि असलम पहले ही शादी-शुदा है। इसके बाद महिला ने वहां से भागकर हिंदू संगठनों से मदद मांगी थी।