उत्तर प्रदेश के कन्नौज के जसोदा जलालाबाद मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास मारपीट की घटना सामने आती है। लक्ष्मीकांत राठौर निवासी नगला खगू थाना तालग्राम को एक महिला और उसका प्रेमी पिटाई कर रहा था। यह देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मौके से निकल रहे यातायात प्रभारी आफाक खान ने भीड़ देखकर मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटनाक्रम को समझने की कोशिश की।
एक महीना पहले हुई थी शादी
लक्ष्मीकांत राठौर ने बताया कि उसकी शादी एक महीने पहले प्रिया निवासी भानपुर कन्नौज के साथ हुई थी। वह प्रिया को टीसी दिलाने के लिए जलालाबाद स्थित इंटर कॉलेज आया था। यही पर उसने अपने प्रेमी शिवा निवासी सियरमऊ कन्नौज को बुला लिया था। प्रिया ने उसे धोखे से दूर कर दिया और शिवा के साथ निकल गई। जब उसने रोकने का प्रयास तो उसके साथ मारपीट की गई।
यातायात प्रभारी ने पुलिस को बुलाया
यातायात प्रभारी आफाक खान मौके से निकल रहे थे। भीड़-भाड़ देखकर मामला समझने के लिए पहुंच गए। उन्होंने घटनाक्रम को समझा। इस संबंध में यशोदा चौकी को घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रेमी और महिला को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। लक्ष्मीकांत राठौर ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी जंजीर और अंगूठी भी ले ली गई। गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर देकर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना चर्चा का विषय बनी है।