scriptKannauj weather update: आसमान छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक | Kannauj weather update: Sky cloudy, maximum temperature 33 digree | Patrika News
कन्नौज

Kannauj weather update: आसमान छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक

IMD weather forecast मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। कन्नौज में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

कन्नौजMar 09, 2025 / 09:41 pm

Narendra Awasthi

अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक
IMD weather forecast आईएमडीबी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। जिसका असर तापमान में भी पड़ेगा। लेकिन बारिश नहीं होगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। कन्नौज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें

आश्रम के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 10 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है‌। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश नहीं होगी।

Hindi News / Kannauj / Kannauj weather update: आसमान छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक

ट्रेंडिंग वीडियो