scriptचार राज्यों की पुलिस खोज रही थी जिस डकैत को, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने किया गिरफ्तार | One lakh bounty robber arrested, SOG and surveillance team caught it | Patrika News
कन्नौज

चार राज्यों की पुलिस खोज रही थी जिस डकैत को, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने किया गिरफ्तार

One lakh bounty robber arrested, SOG and surveillance कन्नौज की एसओजी और सर्विलांस टीम ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक लाख के इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। जो मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। झारखंड, उड़ीसा में भी डकैती और हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है।

कन्नौजMar 24, 2025 / 06:54 am

Narendra Awasthi

पुलिस की गिरफ्त में डकैत
One lakh bounty robber arrested, SOG and surveillance कन्नौज में एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब एक लाख रुपए के इनामी डकैत को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि इनामी डकैत उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कन्नौज के मकरंद नगर में जून 2023 की डकैती में शामिल था। इस घटना में शामिल 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार डकैत की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी।
यह भी पढ़ें

24 घंटे बाद पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एसओजी और सर्विलांस टीम ने बीते 2 वर्षों से फरार डकैत को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार डकैत बलाडा पारदी उर्फ कुल्ली लाल मूल रूप से गुना मध्य प्रदेश का रहने वाला है। जो वर्तमान समय में दौलताबाद औरंगाबाद महाराष्ट्र में रह रहा था। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है। ‌

जून 2023 में हुई थी डकैती की घटना

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार डकैत ने जून 2023 में मकरंद नगर मोहल्ले में डकैती डाली थी। जिसमें भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवर, साढ़े सात लाख रुपए नगद और एक रिवाल्वर ले गया था। इस मामले में कुल 11 डकैत शामिल थे। जिनमें 10 को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अंतर्राज्यीय स्तर का डकैत

एसपी ने बताया कि 1 लाख का इनामी डकैत काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसओजी और सर्विलांस की टीम ने साइंटिफिक तरीके से डकैत को गिरफ्तार किया है। जो दूसरे राज्यों उड़ीसा, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश में डकैती, हत्या की घटनाएं कर चुका है। जो जेल भी हो आया है। उड़ीसा में भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। ‌

Hindi News / Kannauj / चार राज्यों की पुलिस खोज रही थी जिस डकैत को, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने किया गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो