मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आंधी तूफान के बीच मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस संबंध में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कैसा रहेगा 23 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 51 प्रतिशत बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। बुधवार 25 जून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 24 घंटे में 14.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।