उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंत बिहार के रहने वाले युवराज गुप्ता कक्षा 11 का छात्र हैं। जिन्होंने साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। युवराज गुप्ता ने ऑनलाइन फ्री कोर्स, यूट्यूब और किताबों की मदद से हैकिंग सर्वर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की। धीरे-धीरे करके उन्होंने महारथ हासिल की। युवराज गुप्ता ने दसवीं में 79.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। जो इस समय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर में कक्षा 11 की पढ़ाई कर रहे हैं।
नासा में साइबर सिक्योरिटी का कार्यक्रम
अमेरिका की कंपनी नासा पूरे साल ‘बग बांउटी हंटिंग साइबर सिक्योरिटी’ का कार्यक्रम चलाती है। जिसमें विश्व के सभी देशों के हैकर्स को बग खोजने के लिए बुलाया जाता है। युवराज गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और नासा की वेबसाइट को हैकर से बचाने का बहुत बड़ा कार्य किया। यही नहीं उन्होंने फर्जी ईमेल और खुफिया जानकारी हासिल कर रहे बग की भी जानकारी प्राप्त की। युवराज गुप्ता की इस उपलब्धि के लिए नासा ने प्रशस्ति पत्र के साथ नासा के हॉल आफ फेम में शामिल किया है।