उत्तर प्रदेश के कानपुर की हैलेट में उस समय हड़कंप मच गया। जब अस्पताल के अंदर अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसकी उम्र करीब 40 साल की है। घटना की जानकारी स्वरूप नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
हैलेट हॉस्पिटल में चल रहा निर्माण कार्य
हैलेट हॉस्पिटल में पिछले कई महीनो से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक भी काम कर रहे हैं। आशंका व्यक्त की गई कि मृतक भी श्रमिक है। मौके पर चप्पल और शाल भी बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त कोई भी कागज नहीं मिला। जिससे कि युवक की पहचान हो सके। इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिसकी आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शीघ्र मृतक की पहचान कर ली जाएगी।