बजरिया थाना क्षेत्र की घटना
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग निवासी सुनील कुमार मिश्रा की 71 वर्षीय पत्नी प्रेमलता की घर के अंदर उस समय हत्या कर दी गई। जब सुनील कुमार घर से बाहर खरीदारी करने के लिए गए थे। घटना के समय प्रेमलता अकेली थी। उन्हें पैरालिसिस हो गया था। सुनील कृष्णा जब वापस आए तो उन्होंने देखा की पत्नी का शव बेड पर पड़ा है। सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार सुनील कृष्ण का बड़ा पुत्र लखनऊ कोचिंग चलाता है और छोटा ब्रिटेन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होंने घटना की जानकारी पुत्रों को दी।
क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?
बजरिया थाना पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण कर रही है। जिससे कि हत्यारों तक पहुंचा जा सके कुछ संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़े हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि सुनील कृष्ण मिश्रा की पत्नी की हत्या की गई है। अलमारी से उनकी कानों के टप्स, सोने की चेन, अंगूठी गायब है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।