जिला खेत तालाब कूप रिचॉर्ज अमृत सरोवर
जबलपुर 1581/898 400/561 21/22
कटनी 1423/1614 1300/1462 18/37
मंडला 1604/1979 1400/1701 27/33
डिंडौरी 2171/2258 1500/1400 13/13
नरसिंहपुर 1350/1377 300/319 18/18
छिंदवाड़ा 2370/2433 3700/4137 33/58
शिवनी 2693/3345 2100/2239 24/30
बालाघाट 3900/3999 1200/1390 25/38
मनरेगा से 32 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार
आंकड़ों की बात की जाए तो इस वर्ष प्रदेश में 2025-26 के दौरान अब तक 32 लाख श्रमिकों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मजदूरी के रूप में करीब 1500 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। मनरेगा के तहत ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार देकर पलायन पर भी अंकुश लगाया गया है। अप्रेल से लेकर अब तक 22 लाख परिवारों के सदस्य इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने कवायद की गई।
जल संरचना निर्माण से बढ़ेगा जल संरक्षण
मनरेगा योजना को जल गंगा संवर्धन अभियान से जोड़ा गया है। इसके तहत खेत-तालाब, अमृत सरोवर, कूप रिचार्ज पिट, चेक डैम, मेड़बंदी, वर्षा जल संचयन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इससे न केवल जल संरक्षण में मदद मिली है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी सृजित हुआ है।फैक्ट फाइल
- 80,496 खेत तालाब का हो रहा निर्माण
- 1 लाख एक हजार 61 बन रहे कूप रिचार्ज पिट
- 1,283 अमृत सरोवरों का कराया जा रहा है निर्माण
- 231 अमृत सरोवरों का संभागभर में हो रहा निर्माण