scriptBJP locked collectorate gate: Video: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टोरेट के गेट पर जड़ दिया ताला, बोलीं- समय से पहले क्यों कराया चुनाव? | BJP locked collectorate gate: BJP district president locked the collectorate gate | Patrika News
कोरीया

BJP locked collectorate gate: Video: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टोरेट के गेट पर जड़ दिया ताला, बोलीं- समय से पहले क्यों कराया चुनाव?

BJP locked collectorate gate: एमसीबी में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का मामला, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्य को करना पड़ा हार का सामना

कोरीयाMar 10, 2025 / 09:47 pm

rampravesh vishwakarma

BJP locked collectorate gate: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टोरेट के गेट पर जड़ दिया ताला, बोलीं- समय से पहले क्यों कराया चुनाव?

BJP district president locked the collectorate gate

मनेंद्रगढ़। भाजपा एमसीबी जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले ने सोमवार को पीठासीन अधिकारी पर समय से पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव कराने का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में ताला (BJP locked collectorate gate) जड़ दिया गया। साथ ही कलेक्टोरेट के भीतर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिकायत सौंप आपत्ति दर्ज कराया।

संबंधित खबरें

गौरतलब है कि सोमवार को कलेक्टोरेट (BJP locked collectorate gate) में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य द्वार पर ताला लगाकर भीतर जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव कराया जा रहा था। इसमें भाजपा से उजित नारायण सिंह और कांग्रेस से राजेश साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया।
पीठासीन अधिकारी ने मतदान कराने के बाद मतगणना कराई। कांग्रेस समर्थित राजेश साहू को 6 मत और उजित नारायण सिंह को 4 मत मिले। इसमें चुनाव में कांग्रेस के राजेश साहू को जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें

Commits suicide: सुसाइड करने से पहले युवक ने FB पर लगाया स्टेट्स, लिखा- माई लास्ट डे, मोबाइल पर बज रहा था सैड सॉंग- See Video

समय से पहले चुनाव कराने का आरोप लगा जड़ा ताला

परिणाम सामने आने के बाद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समय से पहले चुनाव करा परिणाम घोषित करने का आरोप लगाकर कलेक्टोरेट में बाहर से ताला (BJP locked collectorate gate) जड़ दिया।
करीब आधे घंटे तक ताला लगा रहा, फिर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने ताला खोलवा कर चुनाव को लेकर आपत्ति ली। वहीं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के भीतर धरने पर बैठकर विरोध जताया।

BJP locked collectorate gate: भाजपा जिलाध्यक्ष का है ये कहना

भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले ने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा षडयंत्र पूर्वक जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के लिए निर्धारित समय में संशोधन किया गया। उपाध्यक्ष का चुनाव 2 बजे से 5 तक होना तय था।
लेकिन बिना जानकारी के समय से पहले ही चुनाव (BJP locked collectorate gate) करा दिया गया। हम जब आपत्ति करने आए तो गेट में ताला लगा था। बाद में हमने कलेक्टर के पास आपत्ति दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें

Road accident: सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, स्कूल जाते समय बाइक से आमने-सामने हुई भिड़ंत

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी

इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के बाद कलेक्टोरेट में हुए घटनाक्रम को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत (BJP locked collectorate gate) भेजा है।
इसमें बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले ने जिला निर्वाचन अधिकारी व पीठासीन अधिकारी को कलेक्टोरेट में कैद कर बाहर से ताला जड़ दिया, जो कि निर्वाचन प्रक्रिया को दबाव पूर्वक प्रभावित करने की कोशिश है। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने मांग रखी गई है।

Hindi News / Koria / BJP locked collectorate gate: Video: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टोरेट के गेट पर जड़ दिया ताला, बोलीं- समय से पहले क्यों कराया चुनाव?

ट्रेंडिंग वीडियो