US Tariff का इंटरनेशनल मार्केट पर क्या होगा असर?
जिस अमेरिकी टैरिफ को लेकर हो-हल्ला मचा है, आखिर वो है क्या। दरअसल, इसे आसान भाषा यूं समझ लें कि अब कोई भी देश अमेरिका में अपने सामान को बेचेगा तो उसे अधिक “टैक्स” देना होगा। जैसे- भारत की चीजें अमेरिका में महंगी होंगी। ऐसे में संभावना है कि भारत की चीजें अमेरिका के बाजार में कम बिकें।चीन में बनता है सबसे अधिक आईफोन

How Much iPhone Prices Increase | टैरिफ आईफोन की कीमत बढ़ाएगा
टैरिफ से बचने के लिए ही एप्पल ने भारत से आईफोन मंगा लिए। लेकिन, चीन में सबसे अधिक आईफोन असेंबल होता है तो क्या वहां से आईफोन मंगा लेना एप्पल के लिए संभव है? अगर एप्पल ऐसा करने में सक्षम नहीं होता है तो आईफोन की कीमत बढ़ेगी क्योंकि, चीन से जाने वाले आईफोन पर टैरिफ का भार बढ़ेगा। ये भी पढ़िए- iPhone यूजर्स नया iOS अपडेट इंस्टॉल करने से बचें, सामने आ रहीं ये परेशानियां
चीन या भारत में बने आईफोन सस्ते (Made In India iPhone)
Time की रिपोर्ट के अनुसार, चीन या भारत में आईफोन बनाना सस्ता है। जैसे- भारत या चीन में बने आईफोन की लागत 1000 डॉलर है तो वो यूएस में 3000 डॉलर तक बढ़ सकती है। अगर टैरिफ से बचने के लिए एप्पल अपने आईफोन यूएस में बनाता है तो भी कीमत बढ़ने की संभावना अधिक दिख रही है।उदाहरण- 1 लाख का iPhone हो जाएगा इतना महंगा
एक्सपर्ट अब ये अनुमान लगा रहे हैं कि इस टैरिफ के कारण आईफोन की कीमत पाकिस्तान जैसे देश में करीब 45 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। उदाहरण के लिए ये समझ सकते हैं कि 1 लाख का आईफोन करीब 1 लाख 45 हजार का हो सकता है।10 साल में 2.2 बिलियन आईफोन

इन iPhone की कीमत पर हो सकता है असर
Upcoming IPhone 2025 |
iPhone 17 |
iPhone 17 Air |
iPhone 17 Pro and iPhone 17 Pro Max |