Mamta Kulkarni: बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी का करियर
ममता कुलकर्णी का नाम बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी और आशिक आवारा जैसी हिट फिल्मों में काम कर लाखों फैंस का दिल जीता। उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस, खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज उस दौर में ट्रेंडसेटर था। ममता कुलकर्णी का हर लुक और स्टाइल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता था। यह भी पढ़ें: दिलजीत ने जिस ऐतिहासिक मस्जिद की शेयर की हैं तस्वीरें, जानिए क्या है उसका इतिहास
90 के दशक में ग्लैमरस ब्यूटी और बिंदी
सन्यासी बनी ममता कुलकर्णी आज भले ही बॉलीवुड की चकाचौंध से दुरी चुकी हैं, लेकिन एक समय था जब एक्ट्रेस ममता अपने ब्यूटी और लाल बिंन्दी से अपने फैंस का दिल दीवाना बना देती थी। उनके बोल्ड और बेबाक लुक आज भी यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन बना हुआ हैं।ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा
ब्लैक ड्रेस में ममता कुलकर्णी का लुक आज भी फैंस के जहन में ताजा है। अपने इस ग्लैमरस अवतार में उन्होंने ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना हो गया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने रेड लिपिस्टिक और एक प्यारा सा इयररिंग पहन रखा हैं, जो उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी को बखूबी दिखाता है। यह भी पढ़ें: इस साल छाए रहे ये 5 फैशन ट्रेंड्स, आपने इन्हें ट्राय किया या नहीं?