Basant Panchami 2025: बेसन के लड्डू का महत्व

बेसन के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
बेसन -2 कप घी -1 कप पिसी हुई चीनी- 1 कप इलायची पाउडर- आधा चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता) – 2 टेबलस्पून यह भी पढ़ें: सर्दियों में बनाएं राजस्थानी स्टाइल बादाम का हलवा, स्वाद ऐसा कि हर कोई कहेगा वाह
बेसन के लड्डू बनाने विधि
1. बेसन भून लें: इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी गरम कर लें। जब घी पिघल जाए तो उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि बेसन जले नहीं। लगभग 15-20 मिनट तक भूनने के बाद जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। 2. ठंडा करना: जैसे ही बेसन अच्छे से भुन जाएं आप उसके बाद बेसन को हल्का ठंडा होने दें। ध्यान दें कि इसे पूरी तरह ठंडा नहीं करना है, बल्कि हल्का गरम रहने तक रुकना है।
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं च्यवनप्राश, सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद जानें बनाने का आसान तरीका 3. चीनी और इलायची मिलाना: अब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डाल लें और भुने हुए बेसन में अच्छे से इसे मिला लें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए।
4. मेवे डालना: इतना के बाद इसमें आप कटे हुए मेवे डालें और फिर से मिलाएं। मेवे स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। 5. लड्डू बनाना: अब साफ हाथों से गोल आकार में लड्डू बना लें। अगर बना हुआ पेस्ट आपको सूखा लग रहा हो तो थोड़ा घी और डाल सकते हैं। इतना के बाद आपका स्वादिष्ठ बेसन का लड्डू बनकर तैयार है। अब आप इसे मां सरस्वती के चरणों में अर्पित कर सकते है।