scriptDrinks To Avoid On Empty Stomach: सुबह जगते ही खाली पेट भूलकर भी नहीं पिएं ये 5 चीजें, हो सकता है सेहत को नुकसान! | Drinks To Avoid On Empty Stomach in morning health risks subah khali pet kya nahi khana chahiye | Patrika News
लाइफस्टाइल

Drinks To Avoid On Empty Stomach: सुबह जगते ही खाली पेट भूलकर भी नहीं पिएं ये 5 चीजें, हो सकता है सेहत को नुकसान!

Drinks To Avoid On Empty Stomach: सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए और क्या नहीं यह जानना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। यहां जानिए उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें सुबह उठते ही खाली पेट पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

भारतMay 30, 2025 / 03:59 pm

Nisha Bharti

Drinks To Avoid On Empty Stomach

Drinks To Avoid On Empty Stomach प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Drinks To Avoid On Empty Stomach: सुबह उठते ही हमारा शरीर रातभर की भूख के बाद कुछ अच्छा और हेल्दी पाने के लिए तैयार होता है। ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट कुछ गलत चीजें पी लेते हैं तो इसका असर सीधा आपकी सेहत पर पड़ सकता है। कुछ लोग आदत में या बिना जानकारी के कुछ पेय पदार्थ खाली पेट ले लेते हैं जो बाद में पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट पीने से बचना चाहिए। (Drinks To Avoid On Empty Stomach)

1. ठंडा पानी

सुबह उठकर ठंडा पानी पीने की आदत कई लोगों को होती है, लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं है। खाली पेट ठंडा पानी पीने से पेट की आंतों पर अचानक ठंड का असर पड़ता है। जिससे पाचन तंत्र सुस्त हो सकता है। इससे गैस, अपच और सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बेहतर है कि आप गुनगुना पानी या नॉर्मल टेम्परेचर का पानी पीएं।
यह भी पढ़ें: Jeera Saunf Ajwain Powder: जीरा, सौंफ और अजवाइन चूर्ण के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान

2. कॉफी

कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। इसे सुबह खाली पेट लेने पर पेट में एसिड बढ़ा सकती है। इससे एसिडिटी, जलन और उलझन जैसी समस्या हो सकती है। अगर रोज सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत है तो उसे थोड़ा बाद में लें। जब आप कुछ खा चुके हों। इससे पेट को नुकसान नहीं होगा।

3. नींबू पानी

नींबू पानी को अक्सर लोग डिटॉक्स ड्रिंक समझकर सुबह सबसे पहले लेते हैं। लेकिन जिन लोगों को पेट में जलन, अल्सर या एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए यह उल्टा असर कर सकता है। खाली पेट नींबू पानी लेने से पेट की लाइनिंग पर असर पड़ सकता है और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। इसे खाना खाने के बाद या स्नैक्स के साथ लेना बेहतर होगा।

4. शक्कर या शहद मिला गर्म पानी

सुबह खाली पेट शक्कर या शहद मिला पानी पीने से शरीर में शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है। जिससे कुछ लोगों को चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह आदत नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप इसे पीना ही चाहते हैं तो पहले कुछ हल्का खा लें।

5. फ्रूट जूस

फलों का रस भले ही हेल्दी लगता हो, लेकिन खाली पेट इसे पीने से शरीर में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। पैक्ड जूस में शुगर अधिक होती है। यह शरीर पर गलत असर डालती है। इसके अलावा बिना कुछ खाए जूस पीने से कुछ लोगों को पेट में ऐंठन या गैस की शिकायत भी हो सकती है। बेहतर होगा कि जूस को नाश्ते के साथ या थोड़ी देर बाद ही इसका सेवन करें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Drinks To Avoid On Empty Stomach: सुबह जगते ही खाली पेट भूलकर भी नहीं पिएं ये 5 चीजें, हो सकता है सेहत को नुकसान!

ट्रेंडिंग वीडियो