यह भी पढ़ें
रमजान के दौरान चांदी के फ्रेम की मांग में उछाल: सर्राफा बाजारों में रौनक
31 मई तक कराएं KYC, वरना राशन बंद
अगर कोई लाभार्थी 31 मई 2025 तक अपने राशन कार्ड की केवाईसी नहीं कराता है, तो उसका राशन बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना केवाईसी किए लाभार्थियों को राशन नहीं मिलेगा। कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लाभार्थियों को जागरूक करें और जल्द से जल्द उनके राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं।
कैसे कराएं राशन कार्ड की KYC
राशन कार्ड धारकों को अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) या सरकारी राशन की दुकान पर जाकर केवाईसी करानी होगी। केवाईसी के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:- आधार कार्ड (सभी परिवार के सदस्यों का)
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)
- बैंक खाता विवरण (अगर सरकार इसे अनिवार्य करती है)
- लाभार्थी खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी केवाईसी स्थिति की जांच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
लखनऊ में देखने को मिली गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, होली के रंग में डूबे लोगों ने नमाजियों से मिलाया हाथ
KYC न कराने पर क्या होंगे नुकसान
अगर राशन कार्ड धारक तय समय सीमा तक अपनी केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उन्हें निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:
- फ्री राशन नहीं मिलेगा: बिना केवाईसी कराए सरकार की किसी भी राशन योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- राशन कार्ड निरस्त हो सकता है: अगर लगातार KYC नहीं कराई गई तो राशन कार्ड अमान्य हो सकता है।
- योजना से बाहर किया जा सकता है: पात्रता की पुष्टि न होने पर लाभार्थी का नाम राशन सूची से हटाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें