Mathura crime:
मथुरा जिले की जमुना पार थाना के गांव सुखदेवपुर गुरुवार की देर रात एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने बताया कि उसका किसी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर पत्नी से रोज उससे झगड़ा करती थी। प्रेमिका से मिलने नहीं देती थी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी छत से फेंक दिया। जब उसकी मौत हो गई तो घटना की किसी को जानकारी ना हो इसलिए खेत में ले जाकर रात में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया।
राजगीर का काम करता हत्यारोपी पति, प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को उतारा मौत के घाट
दरअसल जमुना पार थाना के गांव सुखदेवपुर के रहने वाले प्रकाश का बेटा विजय 32 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता है।
11 साल पहले बलदेव थाना के गांव बरौली की रहने वाली रेखा (30) से उसकी शादी हुई थी। दोनों से 6 बेटियां हैं।
दो साल पहले एक मकान में काम करने के दौरान विजय कों दिव्यांग युवती से प्रेम हो गया। विजय रोज फोन पर उससे बात करता था। कुछ दिन बाद इसकी जानकारी रेखा को हुई। पति-पत्नी में रोज झगड़ा होने लगा। गुरुवार रात में एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विजय ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। विजय पत्नी के शव को कंधे पर रखकर घर से 50 मीटर दूर खेत में ले गया। वहां गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।
घर में बहु नहीं दिखी पिता ने बेटे से पूछा जब वह चुप हो गया तो शुरू की पिटाई फिर खुल गया सारा राज
विजय शुक्रवार सुबह चार बजे घर पहुंचकर पशुओं को चारा डालने लगा। सुबह 5 बजे उसके पिता प्रकाश को बहू रेखा घर पर नहीं दिखी। प्रकाश ने बेटे विजय से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी पूछने पर भी विजय ने चुप्पी नहीं तोड़ी तो प्रकाश को अनहोनी आशंका हुई। प्रकाश ने बेटे विजय को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद विजय ने बताया कि उसने रेखा की हत्या कर दी है। शव को खेत में दफना दिया है। बहू की हत्या की जानकारी मिलते ही ससुर के होश उड़ गए। उन्होंने जमुनापार पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत पर जाकर महिला के शव को बरामद किया। पुलिस ने विजय को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी बोले- घटना कम की छानबीन की जा रही
एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डॉयल 112 पुलिस को सूचना मिली कि जमुनापार थाना इलाके के सुखदेवपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की जा रही है।