scriptMau News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया कानूनगों | Mau News: Red handed taking bribe | Patrika News
मऊ

Mau News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया कानूनगों

घोसी तहसील में एक राजस्व निरीक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्व निरीक्षक रमेन्द्र पांडे को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

मऊMay 01, 2025 / 11:15 pm

Abhishek Singh

मऊ के घोसी तहसील में एक राजस्व निरीक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्व निरीक्षक रमेन्द्र पांडे को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

घटना रामपुर धनौली क्षेत्र की

धनौली निवासी उदयभान राय ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था। राजस्व निरीक्षक ने इस काम के लिए 5000 रुपये की मांग की।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ इकाई से की। निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। राजस्व निरीक्षक को पैसे लेते ही टीम ने पकड़ लिया।
आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना से तहसील में हड़कंप मच गया है।

Hindi News / Mau / Mau News: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया कानूनगों

ट्रेंडिंग वीडियो