scriptDJ पर गाना बजाने को लेकर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; बर्थडे पार्टी में ठांय-ठांय चली गोलियां | 2 groups fight over playing music on DJ bullets fired at birthday party in meerut | Patrika News
मेरठ

DJ पर गाना बजाने को लेकर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; बर्थडे पार्टी में ठांय-ठांय चली गोलियां

Meerut Crime News: DJ पर गाना बजाने को लेकर 2 गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान बर्थडे पार्टी में ठांय-ठांय गोलियां चल गई। मामले इतना बढ़ गया कि लाठी-चलने चलने की नौबत आ गई।

मेरठJul 13, 2025 / 04:31 pm

ओम शर्मा

Meerut Crime

मेरठ में बर्थ डे पार्टी में चली गोलियां प्रतीकात्मक तस्वीर – पत्रिका

Meerut Crime: मेरठ के लालकुर्ती थाना इलाके में स्थित 22-B होटल में जमकर गोलीबारी हुई। 24 लोगों के खिलाफ इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान गोलियां चली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को मौके से अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

पार्टी में शामिल लोगों ने पी थी शराब

पूरी घटना बाउंड्री रोड स्थित पंकज जॉली के होटल की बताई जा रही है। दो अलग-अलग पार्टियां होटल में चल रही थीं। जिसमें से करीब 18 से 20 लोग मचान रेस्टोरेंट में दमनजीत सिंह की पार्टी में थे। इसके अलावा 6 लोग ट्री हाउस कैफे में अवि बजाज की पार्टी में थे। दोनों ही पार्टी में मौजूद लोगों ने शराब पी हुई थी।

लाठी-चलने चलने की नौबत

DJ पर गाना बजाने के लिए विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद दमनजीत की पार्टी में शामिल वंश अरोड़ा और अवि बजाज की पार्टी में शामिल पुनीत आहूजा के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए, साथ ही लाठी-चलने चलने की नौबत आ गई।

शांति भंग में काटा गया चालान

इसी दौरान अवैध पिस्तौल से कई राउंड पुनीत आहूजा ने फायर किए। वहीं फायरिंग दमनजीत की ओर से भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लालकुर्ती थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह जादौन घटनास्थल पहुंचे। कार्रवाई करते हुए उन्होंने होटल को सील कर दिया। साथ ही 18 से 20 लोगों को हिरासत में लिया। इस लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान काटा गया।

अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुनीत आहूजा को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में चालान काटने की कार्रवाई की गई है। देर रात विदेशी शराब होटल में बिना अनुमति के परोसी जा रही थी। इसके अलावा पुलिस होटल मालिक पंकज जॉली की भूमिका की भी जांच कर रही है। पहले भी कैंट बोर्ड की ओर से होटल पर कई बार सील की कार्रवाई की गई है।

Hindi News / Meerut / DJ पर गाना बजाने को लेकर 2 गुटों में हुआ झगड़ा; बर्थडे पार्टी में ठांय-ठांय चली गोलियां

ट्रेंडिंग वीडियो