जानकारी के अनुसार, विजय सिंह महाडिक सुबह लगभग 11 बजे अपने घर की छत पर गए थे। उसी समय उन्हें अचानक चक्कर आया, जिससे वे तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़े। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
कौन है विजय सिंह महाडिक?
विजयसिंह महाडिक न केवल अखिल भारतीय मराठा सेवा संघ के संस्थापक थे, बल्कि मराठा आरक्षण समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। मराठा आरक्षण के लिए 1996 से शुरू हुए उनके आंदोलन ने 2006 के बाद और अधिक गति पकड़ी। उन्होंने 2016 में मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
उन्होंने महाराष्ट्र की 42 मराठा संगठनों को एक मंच पर लाकर समन्वय समिति का गठन किया और राज्यभर में मराठा आरक्षण आंदोलन की आवाज बुलंद की। उन्होंने मराठा समाज की मांगों को सरकार तक प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया। उनका जाना मराठा समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।