scriptAhmedabad Plane Crash का 360 डिग्री कवरेज, कब-कहांं और कैसे हुई घटना? जानिए यहां | Ahmedabad plane crash 2025 frequently asked questions | Patrika News
राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Crash का 360 डिग्री कवरेज, कब-कहांं और कैसे हुई घटना? जानिए यहां

Air India Plane Crash में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व सीएम भी शामिल हैं। हादसे के बाद अब तक क्या हुआ, यहां प्रमुख चीजों का पूरा ब्योरा दिया गया है।

भारतJun 13, 2025 / 04:05 pm

Ashish Deep

मैप से समझें एयर इंडिया का प्लेन कितनी दूर जाकर क्रैश हुआ। पत्रिका

Gujarat के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर Air India की फ्लाइट टेकऑफ करते ही क्रैश हो जाती है। इसमें खबर लिखे जाने तक 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि फ्लाइट में 254 लोग सवार थे और यह क्रैश एक हास्पिटल के होस्टल में हुआ था। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी जान चली गई। वहीं टाटा समूह ने मदद का ऐलान किया है। घटनास्थल से लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या अपडेट है।

कब और कहां विमान क्रैश हुआ?

Air India flight AI171 अहमदाबाद से 1.39 बजे दोपहर में उड़ी थी। उसे लंदन के गैटविक पहुंचना था। लेकिन प्लेन क्रैश हो गया और उसके बाद सारे ऑपरेशन रोक दिए गए। टेकऑफ के एक मिनट बाद फ्लाइट का ATC से संपर्क टूट गया। उस दौरान फ्लाइट जमीन से 625 फुट ऊंचाई पर थी। इसके बाद मेघानी नगर में आवासीय इलाके में विमान गिर गया। एक महिला ने बताया जब प्लेन डॉक्टरों के हॉस्टल की छत पर गिरा तो उनके बेटे ने दूसरे फ्लोर से छलांग लगा दी थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्रालय और पुलिस ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने हादसे के बारे में कहा कि हमने बड़ी संख्या में लोगों को खो दिया है। वहीं अहमदाबाद पुलिस प्रमुख जीएस महिल ने बताया कि 204 लोग मारे गए है और 41 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी यह साफ नहीं हो पाया था कि मारे गए 204 लोग सभी विमान में सवार लोग थे या हॉस्टल में मारे गए लोग भी इसमें शामिल हैं।

कौन-कौन था फ्लाइट में सवार?

फ्लाइट में 242 यात्री थे जबकि दो पायलट और क्रू सदस्यों की संख्या 10 बताई जा रही है।

विमान यात्रियों में 53 ब्रिटिश नागरिक थे, 169 भारतीय, एक कनाडाई और 9 पुर्तगाली थे। एयरक्राफ्ट में कुल मिलागर 254 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें

दुर्घटना में कितने यात्री बचे

Air India ने क्या किया?

एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने बताया कि एक आपातकालीन सेंटर बनाया गया है। पीड़ितों की जानकारी देने के लिए सपोर्ट टीम भी बनाई गई है। समूह ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा और बीजे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें

Air India के अनुभवी पायलट उड़ा रहे थे प्लेन

Gatwick Airport ने क्या कहा?

एयरपोर्ट ने कहा कि रिसेप्शन पर यात्रियों के संबंधियों की पूछताछ के लिए एक हेल्प सेंटर बनाया गया है। हम Air India से लगातार संपर्क में हैं। जिन ब्रिटिश नागरिकों को जानकारी करनी है वे 0207 008 5000 डायल कर पूछताछ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

पूरा परिवार हादसे का शिकार

प्लेन के बारे में क्या जानते हैं?

फोटो : बोइंग की आधिकारिक साइट से
Boeing 787-8 साल 2014 से Air India के बेड़े में शामिल है। उड़ान के लिए इस्तेमाल होने के बाद से अहमदाबाद में जैसे यह क्रैश हुआ है, वह ऐसी पहली घटना है।
इस मॉडल की शुरुआत 14 साल पहले हुई थी। छह हफ्ते पहले ही बोइंग ने 1 अरब यात्रियों को ढोने का कीर्तिमान बनाया था।

Air India के पास कितने प्लेन?

Air India के बेड़े में 190 प्लेन हैं, जिनमें बोइंग एयरक्राफ्ट की संख्या 58 है। बोइंग का कहना है कि वह इस हादसे के बाद से एयर इंडिया के टच में है और पूरा सपोर्ट करेगा।

एयरलाइन ने क्या कहा?

हादसा होने के बाद एयर इंडिया ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी तरह से अधिकारियों के साथ कॉपरेट कर रहा है। उसने 1800 5691 444 हॉटलाइन भी बनाई है ताकि लोगों को जानकारी मुहैया कराई जा सके।

अधिकारियों ने क्या कहा?

Sardar Vallabhbhai Patel International Airport के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद सभी ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे। कुछ घंटों बाद फ्लाइट का आना-जाना फिर शुरू हो गया। यात्रियों से कहा गया था कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की टाइमिंग चेक कर लें।

एविएशन मिनिस्टर ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किनिजा रापू ने एक्स पर कहा कि राहत टीम घटनास्थल पर ऑपरेशन चला रही हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया गया है।

पीएम मोदी का शोक संदेश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इस हादसे से स्तब्ध हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि उनकी हालात पर पूरी तरह से नजर है। हम पीड़ितों और उनके परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

ब्रिटेन का रिएक्शन?

ब्रिटिश पीएम सर कीर स्टामर ने कहा कि अहमदाबाद से आ रही खबर हिला देने वाली है। मैं लगातार स्थिति पर अपडेट ले रहा हूं। ब्रिटिश विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है। हमने भारत से जल्द से जल्द जांच पूरी करने को कहा है। ब्रिटिश टीम भी इस मामले में उनकी मदद करेगी।

Hindi News / National News / Ahmedabad Plane Crash का 360 डिग्री कवरेज, कब-कहांं और कैसे हुई घटना? जानिए यहां

ट्रेंडिंग वीडियो