scriptप्रेमिका ने अलग होने को कहा तो 13 बार चाकू घोंप कर दी हत्या | Bengaluru Techie kills 13 times stabs lover mother of 2 girls | Patrika News
राष्ट्रीय

प्रेमिका ने अलग होने को कहा तो 13 बार चाकू घोंप कर दी हत्या

बेंगलुरु में हुई इस घटना की पीड़िता 33 साल की थी और उसकी दो बेटियां हैं।

बैंगलोरJun 10, 2025 / 02:22 pm

Ashish Deep

बेंगलुरु में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दो बेटियों की मां को प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। File Pic

बेंगलुरु के होटल में एक 33 वर्षीय महिला मृत पाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके 25 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडि़ता की पहचान बनशंकरी 6 स्टेज के हेमिगेपुरा की निवासी के तौर पर हुई है। उसका नाम हरिनी आर था।

बॉडी पर 13 बार चाकू घोंपा

पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने उसके शरीर पर 13 बार चाकू घोंपा था। यह घटना पूर्णप्रांगण हाउसिंग सोसाइटी लेआउट के एक होटल में शुक्रवार रात घटी। आरोपी यश्स एक बीसीए ग्रेजुएट है और कंगेरी में रहता है। वह एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम करता है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हत्या के बाद घर लौटा

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद वह घर लौट आया और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। फिर उसने कंगेरी पुलिस स्टेशन में फोन कर एक पुलिस कॉन्स्टेबल को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तड़के 3.30 बजे होटल पहुंचकर शव को बरामद किया।

आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिली

आरोपी को एक अस्पताल ले जाया गया और फिर उसे KIMS अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। उसे रविवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया और सुब्रमण्यनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच के मुताबिक हरिनी की शादी 2012 में एक 41 वर्षीय किसान दासेगौड़ा एचपी से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। एक 10 और दूसरी 13 साल की।

3 साल पहले मिले थे दोनों

पुलिस ने बताया कि हरिनी यश्स को 3 साल पहले मिली थी, उसके बाद उनका अफेयर शुरू हो गया। उनके परिवारों को कुछ माह पहले ही अफेयर के बारे में पता चला था। हरिनी से रिश्ता खत्म करने की बात कही गई थी, इसके बाद उसने यश्स से मिलना-जुलना छोड़ दिया। परिवार को लगा कि अफेयर खत्म हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों हाल में फिर से मिले और एक आखिरी मुलाकात के लिए राजी हो गए।

6 जून को ले गया होटल

6 जून की रात यश्स ने हरिनी को अपनी कार से पिक किया और होटल ले गया, जहां बुकिंग एडवांस थी। पुलिस ने बताया कि वहां हरिनी ने यश्स से कहा कि वह अब यह रिश्ता नहीं रखना चाहती क्योंकि उसके पति और परिवार इसे तोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि यश्स ने मर्डर की प्लानिंग पहले से कर रखी थी और वह अपने साथ चाकू लाया था। उसने हरिनी को चाकू से 13 बार मारा। फिर वह होटल से चला गया। उसने बाद में पुलिस को बताया कि उसे हरिनी का अलग होने का फैसला मंजूर नहीं था।

Hindi News / National News / प्रेमिका ने अलग होने को कहा तो 13 बार चाकू घोंप कर दी हत्या

ट्रेंडिंग वीडियो