ऑपरेशन सिंदूर: मोदी सरकार की रणनीतिक सफलता
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से मोदी सरकार की उपलब्धि है और कोई अन्य नेता इतनी सटीकता से यह सैन्य कार्रवाई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा, यह हमला दुर्भाग्यपूर्ण था, जिसमें पतियों को पत्नियों के सामने मार डाला गया। लेकिन हमारी जवाबी कार्रवाई निर्णायक और सीमित रही।20 मिनट में 9 आतंकी शिविर तबाह
सीएम नायडू ने बताया कि यह ऑपरेशन 7 मई को शुरू हुआ, जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी शिविरों को 20 मिनट के भीतर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जबकि भारत ने नागरिकों और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना न बनाकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता, तो भारत को नुकसान हो सकता था।पीएम मोदी को बताया वैश्विक नेता
नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे अभियान को कुशलता से नियंत्रित किया और संभावित युद्ध की स्थिति को टाल दिया। उन्होंने कहा, मोदी अब वैश्विक मंच पर एक मजबूत नेता के रूप में उभर रहे हैं, जो भारत के लिए गर्व की बात है। राहुल गांधी के इस बयान पर कि भारत ने अमेरिका के दबाव में काम किया, नायडू ने कहा कि, हम आत्मनिर्भर देश हैं, ट्रंप को कौन कंट्रोल करेगा?वक्फ अधिनियम पर नायडू का रुख
वक्फ अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के सही उपयोग की वकालत की और कहा कि, टीडीपी सभी धर्मों और समुदायों की पार्टी है। मुसलमानों के कल्याण के लिए वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी उपयोग जरूरी है।चिराग ने कर दिया ऐलान: लड़ेगे विधानसभा चुनाव, जानिए कहां से पर्चा भरेंगे LJP(R) प्रमुख
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में अविभाजित आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में उर्दू को दूसरी भाषा का दर्जा दिया गया था। हालांकि कांग्रेस और AIMIM जैसे विपक्षी दलों ने इस अधिनियम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन नायडू ने इसे समुदाय के हित में बताया।