ये नेता हुए शामिल
बीजेपी नेता कौसर जहां की इफ्तार पार्टी में सीएम रेखा गुप्ता के साथ वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट और विजेंद्र गुप्ता हुए शामिल। वहीं बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद दिल्ली की
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि इफ्तार पार्टी में शरीक होती दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता जी, कुछ भाजपाई कहेंगे कि ये सब एआई की कृपा से संभव हुआ।
एक अन्य यूजर ने लिखा दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और भाजपा के कई नेता इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और इफ्तार पार्टी का आनंद लिया। होली पर रेखा गुप्ता ने पानी बचाने का ज्ञान भी दिया था, यही अगर केजरीवाल कर देता तो इनकी ट्रॉल आर्मी केजरुदीन न जाने क्या क्या बोल देती।
एक यूजर ने एक्स पर लिखा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित इफ्तार पार्टी में भाग लिया और दिल्ली स्टेट हज कमेटी की कौसर जहां से गले मिलकर गर्मजोशी से गले मिलीं।
अब, कल्पना करें कि अगर केजरीवाल या कोई विपक्षी नेता ऐसा ही करता:
- भाजपा आईटी सेल उन्हें हिंदू विरोधी कहता है
- “हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने” के लिए एफआईआर दर्ज की जाती है!
लेकिन चूंकि यह भाजपा है, इसलिए कोई आक्रोश नहीं, कोई बहस नहीं, कोई आरोप नहीं।
‘भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है’
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि देश को सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम सभी को शांति और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
‘देश ने एकता का परिचय दिया’
इस दौरान बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि होली और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, छोटे-मोटे दंगे छोड़कर कहीं कुछ बड़ी हिंसा नहीं हुई। पूरे देश के अंदर एकता का परिचय दिखाया गया।