कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताए कारण
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी मतदाताओं के बीच यह धारणा बनाने में सफल रही है कि यह आप और बीजेपी के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में है, न कि दोतरफा मुकाबला है। उन्होंने यह भी दावा किया दिल्ली चुनाव के परिणाम से कांग्रेस पार्टी को उम्मीद जगी है कि वह अपने मूल वोटरों- दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचितों का समर्थन वापस जीतने में सफल होगी। ‘यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति’
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि
कांग्रेस उन वोटरों का समर्थन फिर से हासिल कर सकती है जो उसके कार्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी के हो गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा उनकी पहली पसंद रही है। उन्होंने कहा कि हम लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता नहीं बना सके यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। लेकिन हम इस बार यह धारणा बनाने में सफल रहे कि यह दो-तरफा मुकाबला नहीं बल्कि त्रिकोणीय मुकाबला था।
‘इस बार का जीरो पिछले जीरो से अलग’
कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि इस बार हमने जो शून्य हासिल किया है वह पिछली बार के शून्य से बहुत अलग है। इसका कारण ये है कि इस चुनाव के बाद हमें उम्मीद है कि हम अपने मूल
मतदाताओं का समर्थन वापस जीतने में सक्षम होंगे। उम्मीद है कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है तो हम उन मतदाताओं का वोट शेयर वापस जीतने में सक्षम होंगे, जिनके लिए हम हमेशा पहली पसंद थे। दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस- आप पर क्या बोले संजय राउत, देखें वीडियो…