script‘कांग्रेस में आधे लोग BJP के लिए कर रहे काम, उनको…’, गुजरात में राहुल गांधी ने ये कह डाला, पार्टी में मचा हड़कंप | Half people in Congress are working for BJP said Rahul Gandhi in Gujarat | Patrika News
राष्ट्रीय

‘कांग्रेस में आधे लोग BJP के लिए कर रहे काम, उनको…’, गुजरात में राहुल गांधी ने ये कह डाला, पार्टी में मचा हड़कंप

Rahul Gandhi Gujarat Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के आधे लोग बीजेपी के लिए काम करते है।

अहमदाबादMar 08, 2025 / 07:01 pm

Shaitan Prajapat

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Rahul Gandhi Gujarat Visit: गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले है, लेकिन कांग्रेस ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं और उन्होंने पार्टी संगठन को लेकर कड़े संदेश दिए हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मजबूत रणनीति बनाने पर जोर दिया ताकि भाजपा को चुनौती दी जा सके। राहुल गांधी के बयान से राजनीति गरमा गई है। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी उनका समर्थन किया है। उनके बयान से पार्टी में हड़कंप मच गया है।

कार्यकर्ताओं और नेताओं को छांटने की जरूरत

लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी से उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को छांटने की जरूरत है जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। गुजरात दौरे के दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि राज्य के लोग तब तक उनकी पार्टी को वोट नहीं देंगे जब तक वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करती।

बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के लोग एक नए दृष्टिकोण के लिए चिल्ला रहे हैं, क्योंकि भाजपा शासन के तीन दशकों से अधिक समय में उन्हें जो दृष्टिकोण दिखाया गया था, वह विफल हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि राज्य आगे का रास्ता नहीं देख पा रहा है और कांग्रेस उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है।
यह भी पढ़ें

गुजरात से कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद, जमीनी सच्चाई जानने को राहुल मैदान में


पार्टी में हैं दो तरह के कार्यकर्ता

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस नेतृत्व में दो तरह के लोग और कार्यकर्ता हैं। एक वे हैं जो लोगों के प्रति ईमानदार हैं, उनके लिए लड़ते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। वहीं, दूसरे वे हैं जो लोगों से कटे हुए हैं, दूर बैठे हैं, उनका सम्मान नहीं करते और उनमें से आधे लोग भाजपा के साथ हैं।

Hindi News / National News / ‘कांग्रेस में आधे लोग BJP के लिए कर रहे काम, उनको…’, गुजरात में राहुल गांधी ने ये कह डाला, पार्टी में मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो