scriptआज से एक हफ्ते तक होगी भारी बारिश, इन राज्यों में लोगों को जमकर भिगोएंगे बादल | Heavy rain warning for several states for one week, IMD Issues alert | Patrika News
राष्ट्रीय

आज से एक हफ्ते तक होगी भारी बारिश, इन राज्यों में लोगों को जमकर भिगोएंगे बादल

मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। किन राज्यों में लोगों को भिगोएंगे बादल? आइए जानते हैं।

भारतJun 15, 2025 / 09:43 am

Tanay Mishra

Heavy rain

Heavy rain (Photo – IANS)

भारत (India) के कई राज्यों में अभी भारी बारिश हो रही है, तो कहीं गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। जिन राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, वहाँ जमकर बारिश हो रही है, तो जहाँ अभी मानसून नहीं पहुंचा है, वहाँ पारा काफी ज़्यादा पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी देर रात जमकर बारिश हुई। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आज से एक हफ्ते तक के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तो कई राज्यों में हल्की/मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

◙ मौसम विभाग के अनुसार 15-17 जून के दौरान लक्षद्वीप, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होगी। इस दौरान इन राज्यों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

◙ 15-17 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 17-19 जून के दौरान गुजरात राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।


◙ 15-18 जून के दौरान ओडिशा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 16 और 17 जून को छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

◙ 17-21 जून के दौरान विदर्भ में भारी बारिश की संभावना है। 16-21 जून के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 18 और 19 जून को बिहार में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। 19-21 जून के दौरान झारखंड में कई जगह भारी बारिश की संभावना है। 20 और 21 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

16-19 जून के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 19-21 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जगह भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में होगी हल्की/मध्यम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश होगी। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

15 और 16 जून को गुजरात राज्य में आंधी, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

15-17 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा में बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने के साथ हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

19-21 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगह हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। 16-17 जून को ओड़िशा में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। 17-18 जून को झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है। 15-21 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश के साथ में आंधी, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना।

दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आंधी के साथ हल्की/मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कई जगहों पर अगले कुछ दिन आंधी चल सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 15, 20-21 को पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन जगहों पर गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें

आज से अगले 7 दिन जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भारी बारिश देगी गर्मी से राहत







Hindi News / National News / आज से एक हफ्ते तक होगी भारी बारिश, इन राज्यों में लोगों को जमकर भिगोएंगे बादल

ट्रेंडिंग वीडियो