script8 लड़कियों संग अफेयर, पत्नी को 8 बार मारा चाकू, युवक के परिजनों ने भी दिया साथ | Husband brutally beat his wife For Dowry in Bhagalpur Bihar | Patrika News
राष्ट्रीय

8 लड़कियों संग अफेयर, पत्नी को 8 बार मारा चाकू, युवक के परिजनों ने भी दिया साथ

भागलपुर में आरोपी पति ने महिला पर 8 बार चाकू से हमला किया। उसे जान से मारने के लिए फंदे से लटकाने की कोशिश की, लेकिन महिला किसी तरह बच निकली। महिला ने कहा कि पति का 12 लड़कियों संग अफेयर चल रहा है।

पटनाJun 27, 2025 / 12:22 pm

Pushpankar Piyush

crime

crime

बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) में पति (Husband) ने पत्नी (Wife) को जान से मारने की कोशिश की। सास-ससुर और ननद ने भी महिला को बुरी तरफ पीटा। आरोपी पति ने महिला पर आठ बार चाकू से हमला किया। ससुराल वाले महिला को फंदे से लटकाने वाले थे, लेकिन वह किसी तरह बच निकली। इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने महिला के मायके वालों को सूचना दी।

महिला का मायका सुसराल से 5 KM दूर है

महिला का मायका ससुराल से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है। मामले की जानकारी लगते ही मायके वाले तुरंत पहुंचे। महिला के परिजनों ने कहा कि उनके साथ भी मारपटी की गई, लेकिन वह किसी तरह पीड़िता को लेकर जोकसर थाने पहुंचे। वहां पीड़िता बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढे़ं: जजशिप 9 से 5 की नौकरी नहीं, न्यायाधीशों के चुनाव पर चीफ CJI गवई ने बड़ी टिप्पणी कर दी

पति का 12 लड़कियों संग अफेयर

घायल महिला के परिजनों ने कहा कि आरोपी पति प्रेमराज का दूसरी लड़कियों संग अफेयर है। उसके 12 अलग-अलग लड़कियों संग तस्वीरें हैं। प्रेमराज दूसरी शादी करना चाहता है। इसी को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा है। घायल महिला संजुला कुमारी (27) ने कहा कि हमारी शादी सात साल पहले हुई थी। 2 बच्चे भी हैं। एक की उम्र साढ़े 5 साल और दूसरा 4 साल का है।
सुंजला ने बताया कि जब वह बच्चों को स्कूल से वापिस लाने जा रही थी, तब पति प्रेमराज ने फोन कर कहा कि जल्दी घर आ जाओ। घर पहुंचने पर ननद उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगी। इसके बाद सास मुक्ति देवी, ससुर रामचंद्र यादव और पति प्रेमराज ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
यह भी पढे़ं: इजरायल, ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को जंग में खत्म करना चाहता था, क्या अमेरिका से मिली थी इजाजत?

5 लाख रुपए कर रहे ससुराल वाले डिमांड

सुंजला की मां मंजू देवी ने कहा कि बेटी के ससुराल वाले 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। प्रेमराज ने कहा कि जिम खोलेगा। शादी के समय भी हमने 15 लाख रुपए दिए। एक बाइक भी दी थी। अब पता चला है कि दामाद का दूसरी लड़कियों संग अफेयर है। पीड़िता के भाई ने कहा कि 3 साल से मेरी बहन का पति रुपए मांग रहा था। कहता था 5 लाख दो नहीं तो मार देंगे। बाहरी आदमी ने फोन करके हमें सूचना दी कि संजुला के साथ मारपीट की जा रही है। जिसके बाद हमलोग वहां पहुंचे। मामले पर पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / National News / 8 लड़कियों संग अफेयर, पत्नी को 8 बार मारा चाकू, युवक के परिजनों ने भी दिया साथ

ट्रेंडिंग वीडियो