पत्नी की मां को बताता था डायन
सुंगध आए दिन पूनम की मां पर डायन होने का आरोप भी लगाता था और उसे अपने मायके जाने से रोकता था। घटना के दो दिन पहले ही पूनम अपने मामा के घर से अपने ससुराल लौटी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्साए सुगंध ने पूनम पर गोली चला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस ने सुंगध के घर से अवैध दो नाली देशी बंदूक तीन खोखा और एक कारतूस भी बरामद किया है।
पति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं
सुगंध के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई करता रहता था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सुंगध का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। वह पत्नी की मां को डायन बता कर उसे मायके जाने से रोकता था और इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।