राष्ट्रपति ने कही यह बात
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, यह बच्चे बहुत खूबसूरती से गा रहे थे और अपने दिल से गा रहे थे। इनका गाना सुन कर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने आगे कहा, समूह की प्रतिभा ने उनके इस विचार की पुष्टि की है कि विकलांग बच्चों में कुछ विशेष क्षमताएं होती हैं। राष्ट्रपति ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि उनकी सफलता निश्चित है।
उत्तराखंड के राज्यपाल ने भी किया बच्चों को संबोधित
कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बच्चों से कहा, देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक एक मजबूत भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आप राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन करेंगी मुर्मू
राष्ट्रपति गुरुवार को उत्तराखंड पहुंची है और अपनी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन करेंगी। साथ ही वह राष्ट्रपति पार्क की आधारशिला भी रखेंगी और राष्ट्रपति निकेतन की जैव विविधता पर एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगी। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राज्य सरकार के एक कार्यक्रम में भाग लेकर दिल्ली वापस लौटेंगी।