scriptWeather Update: मैदानी इलाकों में बारिश के साथ होगी ठंड की विदाई, जानें दिल्ली NCR सहित अन्य राज्यों का मौसम | Weather Update UP Bihar rajasthan see weather of Delhi NCR | Patrika News
राष्ट्रीय

Weather Update: मैदानी इलाकों में बारिश के साथ होगी ठंड की विदाई, जानें दिल्ली NCR सहित अन्य राज्यों का मौसम

IMD Weather Update: कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जानिए अन्य राज्यों का हाल।

भारतFeb 11, 2025 / 08:45 am

Devika Chatraj

Weather Forecast: देश में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप की वजह से ठंड कम दर्ज की जा रही है। लेकिन ज्यादातर हिस्सों में सुबह और शाम ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिले अपडेट के मुताबिक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पूर्वोत्तर बांग्लादेश के पास स्थित है। जिससे कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। साथ ही दिल्ली NCR समेत कई राज्यों के मौसम में न्यूनतम बदलाव देखने को मिल रहे है।

दिल्ली NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल शुष्क बना हुआ है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

UP के मौसम में बदलाव

उत्तर प्रदेश के मौसम में अभी स्थिरता देखी जा रही है लेकिन कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की हलचल बनी हुई है और सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना बानी हुई है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

कश्मीर-हिमाचल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 12 फरवरी तक कश्मीर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं 16 फरवरी तक यहां मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं घाटी में जनवरी की तुलना में फरवरी के महीने में तापामन 15-16 डिग्री अधिक रहने की संभावना जताई है। श्रीनगर में तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में -5 डिग्री और कुपावड़ा में -4.5 डिग्री तापमान रहा। हिमाचल की बात करें तो यहां 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां 12-14 फरवरी 2025 तक तेज हवाएं चल सकती है।

यहां बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और मणिपुर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान में मौसमी हलचल

राजस्थान में दिन में तेज धूप से गर्मी जैसे एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई आशंका नहीं है। आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिर सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में ठंड में बढ़ोतरी

बिहार में उत्तर पछुआ हवा से मौसम में परिवर्तन जारी है। उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव तो पटना सहित दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले समय में एक सप्ताह और लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

Hindi News / National News / Weather Update: मैदानी इलाकों में बारिश के साथ होगी ठंड की विदाई, जानें दिल्ली NCR सहित अन्य राज्यों का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो